Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Friday, 28 August 2020

पुलवामा में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया, एक अन्य आतंकी की तलाश जारी; 24 घंटे में सात दहशतगर्द ढेर

जम्मू-कश्मीर में पुलवामा के जदूरा इलाके में सुरक्षाबलों ने शनिवार तड़के तीन आतंकियों को मार गिराया। जबकि सेना का एक जवान गंभीर रूप से जख्मी हुआ है। आतंकियों की पहचान नहीं हो सकी है। इलाके में अभी एक आतंकी के छिपे होने की आशंका है। ऐसे में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। एक दिन पहले ही सुरक्षाबलों ने शोपियां के किलूरा इलाके में चार आतंकियों को मार गिराया था।

शोपियां में गिरफ्तारी आतंकी से इनपुट मिलने की खबर

बताया जा रहा है कि एक दिन पहले शोपियां में गिरफ्तार एक आतंकी से मिले इनपुट के आधार पर ही शुक्रवार देर रात जदूरा में आतंकियों की तलाश शुरू की गई थी। सुरक्षाबलों के पहुंचते ही आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में तीन आतंकी मारे गए।

पिछले 2 हफ्तों में कब कितने आतंकी ढेर

  • 17 और 18 अगस्त को बारामूला के करीरी इलाके में मुठभेड़ हुई थीं। इस दौरान 3 आतंकवादियों को सुरक्षाबलों ने ढेर किया था। इनमें लश्कर के दो कमांडर सज्जाद उर्फ हैदर और उस्मान शामिल हैं। हैदर बांदीपोरा हत्याओं का मुख्य साजिशकर्ता है। वह युवाओं को आतंकी संगठन में भर्ती करता था। कश्मीर आईजीपी विजय कुमार ने बताया था कि विदेशी आतंकी उस्मान ने भाजपा नेता वसीम बारी, उसके पिता और भाई की हत्या की थी।
  • दक्षिण कश्मीर के शोपियां में 19 अगस्त को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच दो मुठभेड़ हुई थीं। इस दौरान एक आतंकवादी मारा गया था। इसी दिन हंदवाड़ा के गनीपोरा में दो आतंकी मारे गए थे।
  • 28 अगस्त को शोपियां के किलूरा इलाके में सुरक्षाबलों ने चार आतंकवादियों को मार गिराया। एक को पकड़ लिया गया। सेना ने बताया कि आतंकियों के पास से दो एके-47 और तीन पिस्टल बरामद की गई हैं। यहां पिछले 2 हफ्तों में अब तक 10 दहशतगर्द मारे गए।
  • पुलिस ने बताया कि मारे गए आतंकियों में से दो की पहचान हो गई। एक आतंकी शकूर पर्रे अल बद्र संगठन से जुड़ा था। वहीं, दूसरा आतंकी सुहैल भट्ट है। भट्ट ने पिछले दिनों खानमोह के सरपंच का अपहरण कर हत्या कर दी थी।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
पुलवामा के जदूरा में यह मुठभेड़ शुक्रवार देर रात शुरू हुई। बताया जा रहा है कि एक दिन पहले शोपियां में गिरफ्तार किए गए आतंकी से मिली जानकारी के आधार पर ही यहां आतंकियों की तलाश की जा रही थी।


from Dainik Bhaskar

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot