देश में कोरोना को लेकर अच्छी खबर आ रही है। पिछले 24 घंटे में 59 हजार 893 मरीज बढ़े तो 76 हजार 657 लोग स्वस्थ भी हो गए। इसके साथ देश में मरीजों की संख्या बढ़कर 66 लाख 82 हजार 073 हो गई है। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं।
उधर, पिछले 26 दिनों में एक्टिव केस सबसे निचले स्तर पर आ गया है। 10.17 लाख से घटकर ये 9.19 लाख पहुंच गया है। मतलब देश में अभी 9 लाख 18 हजार 429 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।
पांच राज्यों का हाल
1. मध्यप्रदेश
सोमवार को राज्य में 1,460 नए केस बढ़े, 2,046 लोग ठीक हुए और 29 मरीजों की मौत हो गई। इसी के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1 लाख 37 हजार 98 हो गई है। राहत की बात है कि इनमें 1 लाख 15 हजार 878 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 18,757 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। संक्रमण के चलते अब तक 2,463 लोगों की मौत हो चुकी है।
2. राजस्थान
राज्य में सोमवार को संक्रमण के 2,165 नए मामले सामने आए और 2,090 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया। 14 मरीजों की मौत हो गई। राज्य में अब तक 1 लाख 46 हजार 195 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 1 लाख 23 हजार 421 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 21 हजार 215 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। कोरोना से अब तक 1,559 मौतें हो चुकी हैं।
3. बिहार
राज्य में पिछले 24 घंटे के अंदर 907 लोग संक्रमित पाए गए। अच्छी बात है कि इससे ज्यादा यानी 1,565 लोग ठीक भी हो गए। 9 मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। राज्य में अब तक 1 लाख 88 हजार 858 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 1 लाख 76 हजार 674 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 11 हजार 259 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। अब तक 924 मरीजों की मौत हो चुकी है।
4. महाराष्ट्र
राज्य में सोमवार को 10 हजार 244 लोग संक्रमित मिले और 12 हजार 982 मरीजों को इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। अब तक 14 लाख 53 हजार 653 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 2 लाख 52 हजार 277 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है जबकि 11 लाख 62 हजार 585 लोग ठीक हो चुके हैं।
5. उत्तरप्रदेश
रविवार को राज्य में 2,971 नए मामले सामने आए और 4,269 लोग ठीक होकर अपने घर गए। अब तक 4 लाख 17 हजार 437 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें अभी 45 हजार 24 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 3 लाख 66 हजार 321 लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 6,092 मरीज जान गंवा चुके हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Dainik Bhaskar
No comments:
Post a Comment