Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Wednesday, 9 December 2020

कोहरे की चादर में लिपटा बिहार, अलर्ट जारी, राजस्थान के कोटा में दिसंबर का 9 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

उत्तर भारत के कई हिस्सों में बुधवार का न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहा। बिहार घने कोहरे की चपेट में है। पटना के न्यूनतम तापमान में 6.8 डिग्री सेल्सियस की कमी आई। राजस्थान के कोटा में दिसंबर में अधिकतम तापमान का 9 साल का रिकाॅर्ड टूट गया। यहां अधिकतम तापमान 32.5 रिकाॅर्ड किया गया। वहीं इंदौर सहित मध्य प्रदेश के तापमान में फिर बढ़ोतरी हुई है। मौसम वैज्ञानिक इसकी वजह बंगाल की खाड़ी से आई नमी बता रहे हैं।

घने कोहरे की चपेट में बिहार

बिहार में अगले दो दिनों तक काेहरे की चादर बिछी रहेगी। खासकर दिन के 10 बजे तक कोहरा ज्यादा घना होगा। इससे दृश्यता भी प्रभावित होगी। कोहरे के चलते विमानों व ट्रेनों का परिचालन भी प्रभावित हो रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना ने कोहरे से संबंधित अलर्ट भी जारी किया है। इधर, दो दिनों में दिन के तापमान में 6.8 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है, जिससे राजधानी में ठंड बढ़ गई है।

वैज्ञानिक सुधांशु कुमार का कहना है कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच का अंतर लगातार घटता जा रहा है, जिससे ठंड में बढ़ोतरी हो रही है। बुधवार को पटना के अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच मात्र 5.4 डिग्री सेल्सियस का अंतर रह गया।

कोटा में 9 साल का रिकाॅर्ड टूटा, अधिकतम पारा 32.5 डिग्री

बुधवार काे राजस्थान के कोटा में दिसंबर में अधिकतम तापमान का 9 साल का रिकाॅर्ड टूट गया। बुधवार काे शहर का अधिकतम तापमान 32.5 और न्यूनतम 13.3 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। इससे पहले दिसंबर 2011 में अधिकतम पारा 32.8 डिग्री दर्ज किया गया था। विजिबिलिटी 1500 मीटर रही। सुबह धुंध बनी रही। वहीं सुबह 8:30 बजे का पारा 18.2, सुबह 11:30 बजे 29.2, दाेपहर 2:30 बजे 31.8 और शाम 5:30 बजे गिरकर 28.4 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया।

इंदौर में रात में ठंडक, लेकिन न्यूनतम पारा सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा

बंगाल की खाड़ी से नमी आने की वजह से इंदौर सहित मध्य प्रदेश में तापमान में फिर बढ़ोतरी हुई है। इसका असर लगभग छह दिन रहेगा। बादलों की वजह से दिन के तापमान में कुछ कमी आ सकती है, लेकिन रात का पारा औसत से एकाध डिग्री अधिक ही रहेगा।

ठंड के लिहाज से दिसंबर सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है, लेकिन इस महीने और सीजन में पारा केवल 11.2 डिग्री के ही न्यूनतम स्तर तक गया है। कड़ाके की ठंड के लिए अभी इंतजार ही करना होगा। 20 दिसंबर के बाद ही मौसम सर्द होने के आसार हैं। प्रदेश के प्रमुख शहर भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर में भी अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री के बीच ही रिकॉर्ड हुआ।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
बिहार में कोहरे के चलते विमानों व ट्रेनों का परिचालन भी प्रभावित हो रहा है।


from Dainik Bhaskar

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot